Motorola Signature स्मार्टफोन ₹55,000 में लॉन्च हुआ है, जिसमें 50MP ट्रिपल कैमरा, Pantone कलर, Snapdragon 8 Gen प्रोसेसर और 6200nits डिस्प्ले है। जानिए पूरा डिटेल्ड रिव्यू।
Motorola Signature Review: कैमरा, परफॉर्मेंस और डिजाइन में कितना दम?
Motorola ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature को ₹55,000 की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इस प्राइस सेगमेंट में फिलहाल कोई नया बड़ा लॉन्च नहीं हुआ है, जिससे यह फोन सीधे-सीधे एक खाली जगह को टारगेट करता है। Motorola इस फोन को अंडर ₹1 लाख सेगमेंट का बेस्ट कैमरा फोन बता रहा है, जो अपने आप में एक बड़ा दावा है।
पिछले 48 घंटों की टेस्टिंग में यह साफ नजर आया है कि Motorola ने इस बार कैमरा पर खास फोकस किया है। अगर इसे पुराने Motorola फोन्स से कंपेयर किया जाए, तो कैमरा क्वालिटी में बड़ा जंप देखने को मिलता है।
Motorola Signature Specification Table
| Features | Details |
| Display | 6.8-inch AMOLED LTPO, 1.5K, 165Hz |
| Processor | Snapdragon 8 Gen Series |
| Rear Camera | 50 MP+50 MP+50 MP |
| Front Camera | 50MP Sony LYT 500 |
| Main Sensor | Sony LYT 828 |
| Telephoto | Sony LYT 600 |
| Battery | 5200mAh |
| Charging | 90W Wired, 50W Wireless |
| OS | Android 16,Hello UI |
| Protection | Gorilla Glass Victus 2 |
| Rating | IP 69 , Military Grade |
| Weight | 186g |
| Thickness | 6.99mm |
| Price | ₹55,000 (Offers के बाद) |
कैमरा परफॉर्मेंस और कलर एक्यूरेसी
Motorola Signature में पीछे की तरफ तीनों कैमरे 50 मेगापिक्सल के हैं, जो इसे खास बनाते हैं। मेन कैमरा Sony का LYT 828 सेंसर है, जो हाल ही में Vivo X300 Pro जैसे फ्लैगशिप फोन में भी देखा गया है। यह अपने आप में इस फोन के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है।
Motorola का सबसे बड़ा फोकस Pantone Validated Colors पर है। इसका मतलब यह है कि फोटो में दिखने वाले कलर्स ज्यादा नैचुरल और रियल लाइफ के करीब होने चाहिए। रियल वर्ल्ड टेस्टिंग में यह बात काफी हद तक सही भी साबित होती है। Vivo X300 Pro से साइड-बाय-साइड तुलना करने पर Motorola Signature की कलर एक्यूरेसी ज्यादा नेचुरल नजर आती है।
टेलीफोटो कैमरा Sony LYT 600 सेंसर के साथ आता है। अच्छी लाइटिंग में यह लेंस काफी शार्प और डिटेल्ड फोटो कैप्चर करता है। बड़े सेंसर की वजह से बिना पोर्ट्रेट मोड के भी नैचुरल बैकग्राउंड ब्लर मिलता है और लो-लाइट में नॉइज भी कम नजर आता है।
फ्रंट में 50MP Sony LYT 500 सेल्फी कैमरा दिया गया है। ज्यादातर सिचुएशन में सेल्फी डिटेल्ड और कलर-एक्यूरेट रहती हैं, हालांकि कुछ मामलों में स्किन थोड़ी ज्यादा ब्राइट हो सकती है।
Design & Build Quality
Motorola Signature का डिजाइन दूर से ही Motorola जैसा लगता है। यह फोन सिर्फ 6.99mm मोटा है और वजन 186 ग्राम है, जिससे यह काफी स्लिम और हल्का महसूस होता है। बैक पैनल पर फैब्रिक-लाइक फिनिश दिया गया है, जिससे ग्रिप बेहतर रहती है।
फोन में एलुमिनियम फ्रेम, मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन, IP69 रेटिंग और Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। ये सभी चीजें मिलकर इसे मजबूत बनाती हैं, हालांकि फिर भी यह कोई रफ-यूज़ वाला फोन नहीं है।
Perfomance & Gaming Experience
फोन में Snapdragon 8 Gen सीरीज का नया प्रोसेसर दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में काफी पावरफुल माना जाता है। डेली यूज़ में ऐप्स जल्दी ओपन होते हैं और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है।
Genshin Impact और Wuthering Waves जैसे हैवी गेम्स में 60fps स्टेबल मिलता है। 30 मिनट की गेमिंग के बाद भी टेम्परेचर 38 डिग्री से ऊपर नहीं गया, जिससे कूलिंग सिस्टम की अच्छी ट्यूनिंग नजर आती है।
Display & Brightness
Motorola Signature में 6.8-इंच का AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी 6200 nits की पीक ब्राइटनेस का दावा करती है।
रियल लाइफ में सबसे ज्यादा फर्क 2100 nits HBM मोड में नजर आता है, जिससे डायरेक्ट सनलाइट में भी स्क्रीन काफी ब्राइट दिखती है।
Battery & Charging
फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी साइज बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग इसे खास बनाती है। टेस्ट में फोन 5% से 100% तक करीब 53 मिनट में चार्ज हो गया, जो इस सेगमेंट में काफी अच्छा माना जाएगा।
Software & Update Policy
Motorola Signature Android 16 पर बेस्ड Hello UI के साथ आता है। UI क्लीन और स्टॉक Android जैसा फील देता है। कंपनी ने 7 साल के OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज़ के लिए मजबूत ऑप्शन बनाता है।
क्या Motorola Signature वाकई पैसा वसूल है?
₹55,000 की कीमत पर Motorola Signature फिलहाल एक यूनिक पोजिशन में खड़ा है। कैमरा में कलर एक्यूरेसी इसका सबसे बड़ा स्ट्रॉन्ग पॉइंट है। डिजाइन, परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और चार्जिंग भी इस प्राइस के हिसाब से काफी सॉलिड हैं।
अगर आप कैमरा-फोकस्ड प्रीमियम फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह फोन अभी के समय में एक बहुत स्ट्रॉन्ग ऑप्शन बनकर सामने आता है। Read More